मुख्यपृष्ठनए समाचारकरुणा मुंडे का करुण वार ... धनंजय मुंडे के दबाव से मेरी...

करुणा मुंडे का करुण वार … धनंजय मुंडे के दबाव से मेरी मां ने की खुदकुशी!

ठोस सबूत होने का किया दावा
सियासी गलियारे में मचा तहलका
सामना संवाददाता / मुंबई
दादा गुट में बीड़ के नेता व विधायक धनंजय मुंडे के खिलाफ उनकी पत्नी करुणा मुंडे ने एक बार फिर करुण वार करते हुए उन्हें चित करने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया है कि धनंजय मुंडे के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर उनकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास इस बात के ठोस सबूत मौजूद हैं। करुणा मुंडे के इस दावे से सियासी गलियारे में तहलका मच गया है।
मनोज जरांगे से मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए करुणा मुंडे ने कहा कि वह सभी प्रमाणों के साथ उन्हें फिर से मिलेंगी। इसके अलावा उन्होंने धनंजय मुंडे के साथ मंत्री पंकजा मुंडे पर भी निशाना साधा। करुणा मुंडे ने कहा कि अब जाति-पांति की राजनीति शुरू हो गई है। लोग इस मुद्दे को लेकर राजनीति कर रहे हैं। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में सड़क, नाली, पानी, किसानों की स्थिति जैसी समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिए। महिलाओं के हाथों में रोजगार वैâसे आए, यह सवाल उठने चाहिए। इन लोगों का उद्देश्य केवल जाति के नाम पर वोट लेकर समाज को कमजोर करना है।
मां ने आत्महत्या की
करुणा मुंडे ने कहा कि धनंजय मुंडे द्वारा बेटियों के हो रहे उत्पीड़न को देखकर मेरी मां न्यायालय और पुलिस के पास न्याय मांगने जा रही थीं। उस समय उन पर अत्यधिक दबाव डाला गया, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। वर्ष २०२२ में मैंने न्यायालय का रुख किया, उसके बाद मेरी बहन ने इस मामले पर बोलना शुरू किया और केस दर्ज कराया।
कारखाना बिक्री पर टिप्पणी
करुणा मुंडे ने कहा कि मुंडे साहेब को देखकर लोगों ने कारखाने के लिए जमीन दी थी, लेकिन अब ये कारखाने बेच दिए गए हैं। लोगों को उनकी जमीन का पैसा भी नहीं मिला। लोगों के ४०-४० करोड़ रुपए बकाया हैं। आज मुंबई में डांस उद्योग के लिए २० करोड़ रुपए का स्टूडियो दिया जा रहा है, लेकिन लोगों को उनके पैसे नहीं मिले। कारखानों में सभी वंजारा समाज की जमीन है।

अन्य समाचार