मुख्यपृष्ठनए समाचारप्यार का कोई जेंडर नहीं होता... बदन पे लहंगा माथे पर बिंदिया...

प्यार का कोई जेंडर नहीं होता… बदन पे लहंगा माथे पर बिंदिया …दोस्त के खातिर दोस्त ने रखा `करवा चौथ’

-भिंड में दो दोस्तों ने दिया हटके संदेश
देशभर में जहां कल करवा चौथ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया और महिलाओं ने अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। वहीं मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक ऐसा हैरान करनेवाला मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ने अपने दोस्त की लंबी उम्र की खातिर उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखा। अपने दोस्त की लंबी उम्र की खातिर युवक ने न केवल सोलह शृंगार किया, बल्कि लहंगा पहनकर, हाथ में छलनी और करवा लेकर जब वो सदर बाजार से किसी नई-नवेली दुल्हन की भांति सज-धजकर निकला तो लोगों की निगाहें उस पर ही जम गईं।
बाजार में खरीददारी कर रहे लोगों ने जब दुल्हन की तरह सजे-धजे युवक को बाइक पर बैठे देखा तो पहली नजर में उन्हें लगा कि कोई दुल्हन अपने पति के साथ जा रही है, लेकिन पास जाकर देखा तो पता चला कि लहंगा पहने युवक का नाम विनोद शर्मा है, जिसने अपने सबसे करीबी दोस्त गिरीश शर्मा की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है।
दोस्त के लिए रखा व्रत
दुल्हन की तरह सजे युवक विनोद से जब लोगों ने बात करने की कोशिश की तो उसने ज्यादा बातचीत नहीं की। उसका बस यही कहना था कि दोस्त की लंबी उम्र के लिए उसने व्रत रखा है। पूजा-अर्चना करने के बाद ही वो अपना व्रत तोड़ेंगे।
दोस्ती में सिर्फ भावना होती है
विनोद शर्मा ने कहा कि दोस्ती या प्यार में कोई जेंडर या नियम नहीं होता है। यह व्रत मेरे दोस्त के प्रति मेरी सच्ची भावना और समर्पण को दर्शाता है। सोलह सिंगार करना, लहंगा पहनना और छलनी से उसका चेहरा देखना मेरे लिए बेहद भावनात्मक पल था। उन्होंने कहा कि यह पूरा आइडिया गिरीश का ही था, ताकि हमारी दोस्ती को यादगार बनाया जा सके।

अन्य समाचार