मुख्यपृष्ठनए समाचारआईएसबीटी आनंद विहार पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई...बड़े स्तर पर अतिक्रमण...

आईएसबीटी आनंद विहार पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई…बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाया

 योगेश कुमार सोनी / पूर्वी दिल्ली

राजधानी में यातायात सुगम बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ईस्टर्न रेंज ने अभियान तेज कर दिया है। आनंद विहार बस अड्डे के पास यातायात सर्कल मधु विहार इस्पेक्टर समर पाल के अंतर्गत आज ट्रैफिक पुलिस और एमसीडी की टीम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
इस दौरान अवैध रूप से खड़े ठेलों, रेहड़ियों और सामान को हटाया गया। एमसीडी ने मौके से तख्त, पानी की पेटी, फ्रिज, बेंच, काउंटर, तिरपाल, स्टूल, ड्रम, छाता, कालीन, चारपाई, बांस और रेहड़ी समेत 16 तरह का सामान जब्त किया। साथ ही 10 अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे गए। भजनपुरा, शाहदरा, नंद नगरी में ऐसी कार्रवाई हो चुकी है और अब ये कड़ी मधु तक पहुंची है।

हमारा मेन टारगेट है जीरो टॉलरेंस, जहां पर भी ट्रैफिक अतिक्रमण की तरफ से यातायात प्रभावित हो रहा होगा, वहां पर जीरो टॉलरेंस रखी जाएगी। हर एक सर्कल में ऐसे प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। इसमें स्थानीय पुलिस और दिल्ली नगर निगम की पूरी सहायता के साथ ये कार्यवाही की जा रही है।
-समर पाल सिंह
टीआई (मधु विहार सर्कल)

आईएसबीटी, मेट्रो स्टेशन और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम और दुर्घटनाएं होती थीं, अब इस जीरो टॉलरेंस नीति से आने वाले समय में ऐसे पॉइंट्स पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
-के. रमेश
डीसीपी ट्रैफिक (ईस्टर्न रेंज)

अन्य समाचार