मुख्यपृष्ठसमाचारमानखुर्द का कुख्यात अपराधी सुहेल उर्फ सोहेल मुश्ताक खान एमपीडीए अंतर्गत ठाणे...

मानखुर्द का कुख्यात अपराधी सुहेल उर्फ सोहेल मुश्ताक खान एमपीडीए अंतर्गत ठाणे जेल में किया गया स्थानबद्ध

सगीर अंसारी / मुंबई
ट्रॉम्बे पुलिस ने सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मानखुर्द इलाके के कुख्यात सराईत गुंड सुहेल उर्फ सोहेल मुश्ताक खान (उम्र 21 वर्ष) को एमपीडीए (M.P.D.A) कायदा 1981 अंतर्गत ठाणे मध्यवर्ती कारागृह में स्थानबद्ध किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी सुहेल खान निवासी इंदिरानगर रहिवासी सेवा संघ, महाराष्ट्र नगर, मानखुर्द पर पिछले कई वर्षों से ट्रॉम्बे, पवई व मुलुंड पुलिस थानों में खून का प्रयास, लूट, खंडणी, प्राणघातक हत्यारों के साथ हमला जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी ने इलाके में दहशत का माहौल बनाकर सार्वजनिक शांति व सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न किया था।

दिनांक 29 जून 2025 को ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ गु.र.क्र. 334/2025 अंतर्गत कलम 309(6), 351(2), 352 भा.सं., तसेच मपोका कलम 37(1), 135, 142 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद आरोपी की आपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन ने इस संदर्भ में परिमंडल 6 के पुलिस उपायुक्त समीर शेख के माध्यम से मुंबई पुलिस आयुक्त के पास प्रस्ताव भेजा।

मा. पुलिस आयुक्त ने दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को सुहेल खान को स्थानबद्ध करने का आदेश जारी किया, जिसके बाद 11 अक्टूबर 2025 को उसे ठाणे मध्यवर्ती कारागृह में दाखिल किया गया।

इस वर्ष परिमंडल-6 में एमपीडीए कायदा अंतर्गत की गई यह दूसरी कार्रवाई है। पुलिस उपायुक्त समीर शेख के मार्गदर्शन में की गई इस कार्यवाही की सराहना हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी डीसीपी समीर शेख और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सख्त कार्रवाई से इलाके में कानून व व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है और जनता में विश्वास बढ़ा है।परिमंडल-6 पुलिस का यह कदम गुंडागर्दी के खिलाफ एक मिसाल बन गया है।

अन्य समाचार