मुख्यपृष्ठनए समाचारजवानों की शहादत पर मोदी-शाह का झूठ पकड़ा गया!

जवानों की शहादत पर मोदी-शाह का झूठ पकड़ा गया!

-विपक्ष ने वीडियो दिखाकर केंद्र को किया एक्सपोज

-एक साल बाद `ऑपरेशन सिंदूर’ के शहीदों के नाम बताए जाने पर गरमाई सियासत

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

`ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए छह जवानों के नाम एक साल बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर दर्ज होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जवानों की शहादत की जानकारी छिपाने और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। विपक्ष ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुराने बयान का वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि सरकार ने ऑपरेशन के दौरान किसी सैन्य क्षति से इनकार किया था, जबकि अब छह सैन्यकर्मियों के नाम सार्वजनिक हुए हैं। विपक्ष का कहना है कि जवानों की शहादत पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का झूठ पकड़ा गया है। कांग्रेस ने इसे सैनिकों के सम्मान और पारदर्शिता से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि `ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान शहीद हुए छह सैन्यकर्मियों की जानकारी छिपाकर सरकार ने सैनिकों का अपमान किया और संसद को भी गुमराह किया। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस पुराने बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन के दौरान किसी सैनिक को क्षति नहीं हुई।
`रक्षा मंत्री को सच्चाई मालूम नहीं थी’
कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि या तो रक्षा मंत्री को सही जानकारी नहीं थी, जो गंभीर लापरवाही है या फिर सच जानते हुए संसद को गलत जानकारी दी गई, जो और भी गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को उचित सम्मान और पारदर्शिता नहीं मिली। कांग्रेस ने इसे सैनिकों और उनके परिवारों के साथ अन्याय बताते हुए सरकार से जवाब मांगा है।

अन्य समाचार