मुख्यपृष्ठखेलपीले रंग पर नायर की चुटकी, रोहित का ‘फॉरएवर’!

पीले रंग पर नायर की चुटकी, रोहित का ‘फॉरएवर’!

क्रिकेट के मैदान से दूर भी रोहित शर्मा का जलवा बरकरार है। एक शो के दौरान रोहित जब सिर से पांव तक पीले रंग के कपड़ों में नजर आए तो उनके अंदाज ने बातचीत को अचानक आईपीएल की ओर मोड़ दिया। रोहित के साथ मौजूद अभिषेक नायर ने मजाकिया अंदाज में सवाल दाग दिया कि क्या यह उनकी अगली आईपीएल टीम का संकेत है? पीले रंग को देखते ही इशारा चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ माना गया। नायर यहीं नहीं रुके। उन्होंने मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहा कि पीला और गोल्ड रंग रोहित पर खूब जंचता है। इस टिप्पणी ने कोलकाता नाइट राइडर्स को भी चर्चा में ला दिया, लेकिन असली रंग तब चढ़ा, जब स्टूडियो में मौजूद दर्शकों ने जोरदार अंदाज में ‘मुंबई, मुंबई’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा का जुड़ाव कितना गहरा है, यह नारा उसी भावना की झलक बना।

अन्य समाचार