सोम मिश्रा “शिवम”
आज मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी कार्यालय में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और संगीतकार प्रवीण भारद्वाज ने अचानक पहुंच कर सभी को चकित कर दिया। कार्यालय में उपस्थित लोगों को जब सूचना मिली कि गीतकार प्रवीण भारद्वाज ऑफिस पहुंच चुके हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।
आज अचानक इन्वेस्टो म्यूजिक के दफ्तर पहुंचे गीतकार प्रवीण भारद्वाज का इन्वेस्टो म्यूजिक कंपनी के सीएमडी नरेश सिसोदिया ने उनका बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया और खुशी के इस मिलन पर उन्हें शॉल ओढ़ा कर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। तत्पश्चात कम्पनी को आगे बढ़ाने के विषय पर गीतकार प्रवीण भारद्वाज की नरेश सिसोदिया के साथ लंबी बातचीत चली और उन्हें इन्वेस्टो म्यूजिक के साथ जुड़कर काम करने पर सहमति बनी। आपको बता दें ९० के दशक के बेहद लोकप्रिय गीतकार प्रवीण भारद्वाज बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्तित्व हैं, उन्होंने अब तक बॉलीवुड में ४०० से ज्यादा गाने दिए हैं जिनमें “हमने तुमको दिल ये दे दिया” और “केम छो” जैसे दर्जनों गाने ब्लॉकबस्टर हैं। अब देखना यह होगा कि इन्वेस्टो म्यूजिक के साथ प्रवीण भारद्वाज की कलम संगीत प्रेमियों को कितना रिझा पाती है।
