मुख्यपृष्ठनए समाचारनरीमन पॉइंट यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! ... यात्रियों को बीच रास्ते उतारा

नरीमन पॉइंट यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं! … यात्रियों को बीच रास्ते उतारा

– टिकिट एसी बस का और यात्रियों का सफर नॉन एसी बस में
द्रुप्ति झा / मुंबई
बेस्ट बस संख्या ११५ और १११ जो कि सीएसएमटी से एनसीपीए के बीच चलती है। रूट पर इस बस को कुल १० बस स्टॉप पर रुकना होता है। ये बसें चर्चगेट, मंत्रालय, विधान भवन और एनसीपीए जाने वाले यात्रियों को लाती ले जाती हैं। लेकिन लोगों की शिकायत है कि बेस्ट बस वाले अपनी मनमानी करते हुए यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने से पहले ही कहीं भी बीच रास्ते में ही उतार देते हैं। यात्रियों के अनुसार, मंत्रालय अरसा गेट पहुंचते ही बस की यात्रा अचानक रोक दी जाती है। बस से यात्रियों को उतरने के लिए कहा जाता है। जिसके बाद उसी स्थान से बाहर बस स्टॉप पर खड़े यात्रियों को लेकर वापस बस सीएसएमटी की ओर चल पड़ती है।
कम नहीं हो रही बस चालकों की मनमानी
शुक्रवार शाम ६ बजे सीएसएमटी से प्रâी प्रेस जर्नल जाने वाली बस संख्या १११ का सफर अरसा गेट के पास समाप्त हो गया। इस बस के यात्रियों को चर्चगेट से प्रâी प्रेस जर्नल जाने वाली बस संख्या १०० में बिठा दिया गया। हैरानी की बात ये है कि बस संख्या १०० पूरी तरह से नॉन-एसी थी,१२ रुपए का एसी टिकट खरीदने वाले यात्रियों को नॉन-एसी में यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ा। बेस्ट अधिकारियों के इस अनियोजित प्रबंधन पर यात्रियों ने कड़ी नाराजगी जताई। और कहा की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।

अन्य समाचार