मुख्यपृष्ठग्लैमर“अब तो दिवाली है!”... अमिताभ बच्चन के आशीर्वाद से मनीष पॉल की दिवाली...

“अब तो दिवाली है!”… अमिताभ बच्चन के आशीर्वाद से मनीष पॉल की दिवाली हुई सुपरहिट!

हिमांशु राज

बॉलीवुड की जगमगाती दुनिया में कुछ परंपराएं दिल से निभाई जाती हैं और मनीष पॉल की दिवाली भी ऐसी ही है। हर साल की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी दिवाली की शुरुआत की गुरु और प्रेरणा-सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के आशीर्वाद से। और जैसे ही उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की, कैप्शन ने पूरे माहौल को रोशन कर दिया, “अब मैं दिवाली घोषित करता हूं…” तस्वीर में मनीष बच्चन साहब के चरणों में झुके हुए नजर आते हैं। चेहरे पर खुशी ऐसी कि जैसे किसी फिल्म का क्लाइमेक्स सीन चल रहा हो, जहां हीरो को जीवन का सबसे बड़ा तोहफा मिल गया हो। उनकी आंखों में चमक, मुस्कान में अपनापन और हाव-भाव में गहरी श्रद्धा… सब कुछ उसी प्रेम और आदर का प्रमाण थे, जो मनीष अपने गुरु के लिए महसूस करते हैं। मनीष पॉल ने लिखा कि बच्चन साहब का आशीर्वाद उनके लिए किसी ब्लॉकबस्टर मोमेंट से कम नहीं। वे मानते हैं कि बच्चन सिर्फ उनके आदर्श नहीं, बल्कि वो निर्देशक हैं, जिन्होंने स्क्रीन के साथ उनके जीवन की कहानी को भी दिशा दी है। हाल ही में ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में नज़र आने के बाद अब मनीष अपनी अगली फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगे। यह दोनों की तीसरी फिल्म होगी और फैन्स इस जोड़ी की, फिर से वापसी देखने को बेताब हैं। कह सकते हैं कि जब बिग बी जैसे लीजेंड का आशीर्वाद मिल जाए, तो हर दिन दिवाली हो जाती है। और मनीष पॉल के लिए तो ये दिवाली वाकई किसी फिल्मी उत्सव से कम नहीं रही-लाइट्स, कैमरा और आशीर्वाद… सब कुछ परफेक्ट फ्रेम में!

अन्य समाचार