मुख्यपृष्ठअपराधअंतर्जनपदीय गौ तस्करों को प्रयागराज पुलिस ने पकड़ा...कार, चाकू, रंग-बिरंगी रस्सियां बरामद

अंतर्जनपदीय गौ तस्करों को प्रयागराज पुलिस ने पकड़ा…कार, चाकू, रंग-बिरंगी रस्सियां बरामद

राजेश सरकार / प्रयागराज

अंतर्जनपदीय गौ तस्करी में लिप्त रामपुर जिले के चार कुख्यात तस्करों को प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार और उसकी डिग्गी से दो चाकू, रंग-बिरंगी रस्सियां और गौ तस्करी में प्रयोग किए जाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। पकड़ में आए इन तस्करों की पुलिस को अर्से से तलाश रही। कोरांव थाने में इन चारों के विरुद्ध पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है। यमुनानगर एसओजी टीम, कोरांव पुलिस, सर्विलांस सेल ने मुखबिर की मदद से कोहड़ार-कोरांव मार्ग से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अकील पुत्र सकील, अरफाज पुत्र नवाब हुसैन निवासी चमरौवा शहजाद नगर, इस्माइल पुत्र इंताफ अली निवासी साहिदाबाद केमरी तथा वसीम पुत्र बसीर निवासी कुरैना शहजाद जनपद रामपुर के हैं। इन सभी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है। कोरांव पुलिस ने नौ अक्टूबर को ग्राम बिरहा करपिया में एक ट्रेलर में 33 गोवंश, एक बांका व चाकू बरामद किया था। उस वक्त कोरांव थाने में इन चारों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुकदमा की विवेचना चल रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि परिवार के लिए गो-तस्करी का धंधा काफी वक्त से करते हैं और इसमें अच्छा पैसा कमाते हैं। यह पूछने पर कि गोवंश कहां से लोड करते थे तो बताया कि जंगलनुमा एक स्थान से लोडिंग की जाती थी, लेकिन लोकेशन नहीं जानते हैं। अभियुक्त अकील के विरुद्ध रामपुर, उन्नाव, कुशीनगर में पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम एवं गिरोहबंद अधिनियम समेत अन्य कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अभियुक्त अरफाज के खिलाफ भी रामपुर के शहजाद पुर थाने में मामला दर्ज हैं।

अन्य समाचार