-सीमा श्रीवास्तव
तब मंच पर एक रहस्यमय घटना घटी, जब निकोल शेरजिंगर अपने टूर के दौरान पुसीकैट डॉल्स के एक गाने से `गायब’ हो गई। अचानक उनके गायब हो जाने से अफरा-तफरी मच गई। १६ सितंबर को पोलैंड में मंच पर निकोल कहीं नजर नहीं आई , तो उनके बैंड के साथी भी उनके गीतों को कवर करने में असफल रहे। पुसीकैट डॉल्स के रीयूनियन टूर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य गायिका निकोल उनके हिट गाने `बटन्स’ के लिए मंच पर नहीं आई। जब समूह की प्रमुख महिला कलाकार पॉप हिट के पहले भाग के लिए उपस्थित नहीं हुई, तो पुनर्मिलन समारोह का माहौल कुछ हद तक असहज हो गया। बैंड की सदस्य एशले रॉबर्ट्स और किम्बर्ली वायट अकेले ही नाचती रह गई और निकोल की अनुपस्थिति में वे दर्शकों को पूरा गाना या उसके बोल नहीं बता पार्इं। इसके बजाय उन्होंने केवल बैकग्राउंड वोकल्स और एड-लिब्स के साथ-साथ अपने बैकअप डांसर्स के साथ शानदार डांस मूव्स का प्रदर्शन किया। निकोल, जिन्होंने २००६ के हिट गाने में लगभग पूरी गायकी संभाली थी, गाने के दूसरे भाग में शामिल होने से पहले लगभग दो मिनट तक अनुपस्थित रहीं। कॉन्सर्ट के दौरान हुए उस अजीबोगरीब पल पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। निकोल का गायब होना उसके फैंस के लिए अप्रत्याशित था।
तीसरी सर्जरी और ब्रेकअप
क्लोई ब्रॉकेट अपने दुख को छिपाना जानती है, क्योंकि उसने अपनी तीसरी ब्रेस्ट सर्जरी और ब्रेकअप के बाद जब लेपर्ड प्रिंट वाली हॉट लॉन्जरी में जलवा बिखेरा तो लोग देखते ही रह गए। टॉवी की पूर्व सदस्य, २५ वर्षीय क्लोई ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई एक मिरर सेल्फी में अपने ग्लैमरस लुक को लेस वाली काली स्टॉकिंग्स और चमकदार चांदी के गहनों के साथ पूरा किया। हालांकि, दर्पण के प्रतिबिंब में ली गई इस तस्वीर को उनके प्रशंसकों ने `अवास्तविक’ करार दिया है। इस तस्वीर में क्लोई ने अपने सुडौल शरीर को दिखाया है, जिसमें उनके भूरे बाल उनके कंधों पर लहरा रहे हैं। हाल ही में अपने नए प्रेमी से उम्र के अंतर के कारण अलग हुई इस टीवी स्टार ने अपने लुक को पूरा करने के लिए ग्लैमरस ब्लैक मस्कारा और न्यूड लिप ग्लॉस का चुनाव किया। ऐसा माना जा रहा है कि क्लोई ने हाल ही में अपना तीसरा स्तन प्रत्यारोपण करवाया है, जिसके बारे में उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि इससे उनके स्तन `बड़े और अधिक आकर्षक’ हो जाएंगे। इस सप्ताह यह खुलासा भी हुआ कि क्लो ने तीन महीने की डेटिंग के बाद सप्ताहांत में डेनियल प्राइस से रिश्ता तोड़ दिया। इसके पहले क्लो ने अपने ४१ वर्षीय बॉयफ्रैंड के इलेक्ट्रॉनिक टैग को उन तस्वीरों से एडिट करके हटा दिया था, जिनमें वे अपने रोमांस की शुरुआत कर रहे थे।
