मुख्यपृष्ठनए समाचारआईआईटी पवई में शर्मनाक हरकत ... गर्ल्स हॉस्टल में ‘गंदा काम’!

आईआईटी पवई में शर्मनाक हरकत … गर्ल्स हॉस्टल में ‘गंदा काम’!

नहाते वक्त लड़कियों के निकाले गए
निर्वस्त्र वीडियो, दबोचा गया एक आरोपी
सामना संवाददाता / मुंबई
पवई स्थित आईआईटी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। वहां गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में नहानेवाली छात्राओं की निर्वस्त्र तस्वीरें व वीडियो बनाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस मामले में एक आरोपी छात्राओं की तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। पवई पुलिस ने आरोपी का मोबाइल चेक किया तो हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई। आरोपी के मोबाइल में नहाती हुए छात्राओं के कई वीडियो और तस्वीरें मिली हैं।

घिनौनी हरकत में
फंसा पूर्व छात्र!
-मोबाइल फोन से
निकली गंदी तस्वीरें

मुंबई आईआईटी के पूर्व छात्र ने साल २०२४ में इलेक्ट्रिकल में एमटेक किया था। तीन दिन पहले इस पूर्व छात्र ने कॉलेज में रहने के लिए दो दिन का पास लिया था। इस दौरान उसने घिनौनी हरकत शुरू कर दी। मुंबई आईआईटी में कई वर्षों तक शिक्षा लेने के कारण उसे गर्ल्स हॉस्टल के हर जगह की जानकारी थी। उसी का फायदा उठाते हुए उसने हॉस्टल के बाथरूम में नहा रही लड़कियों की नंगी तस्वीरें और वीडियो बनाने शुरू कर दिए।
पहले दिन इस आरोपी पूर्व छात्र की करतूत किसी को पता नहीं चली। दूसरे दिन भी वह शर्मनाक हरकत कर रहा था, तभी कॉलेज के छात्रों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पवई पुलिस स्टेशन में जमा करवा दिया। पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो दंग रह गई। मोबाइल में कई लड़कियों की नहाते हुए वीडियो और तस्वीरें मिलीीं। पवई पुलिस के मुताबिक, आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि उसके साथ इस कांड में कोई और छात्र तो शामिल नहीं है?

अन्य समाचार