मुख्यपृष्ठग्लैमरडिजाइनर्स से कपड़े उधार लेती थीं!

डिजाइनर्स से कपड़े उधार लेती थीं!

सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। उन्होंने अपने पिता अनिल कपूर की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाया। शुरुआत में सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक में असिस्टेंट के रूप में काम किया और फिर साल २००७ में फिल्म सावरिया से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने अपने अनोखे फैशन स्टाइल से खूब पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने बताया था कि शुरुआती दिनों में वो डिजाइनर्स से कपड़े उधार लेकर पहनती थीं, क्योंकि हर चीज खरीदना हमेशा संभव नहीं था। वो वही आउटफिट पहनती थीं जो उनके पसंदीदा डिजाइनरों के होते थे। सोनम भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह के डिजाइनरों को मानती हैं। रांझणा, नीरजा और वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं सोनम अब फिल्मों से दूर हैं और पति आनंद आहूजा तथा बेटे वायु के साथ समय बिता रही हैं।

अन्य समाचार