मुख्यपृष्ठनए समाचारमालिक के घर सामान चुराने वाले नेता हैं शिंदे! ...एनडीए में घटक...

मालिक के घर सामान चुराने वाले नेता हैं शिंदे! …एनडीए में घटक दल के नेता त्यागी ने दिखाई शिंदे की औकात

सामना संवाददाता / मुंबई
बिहार का राजनीतिक माहौल इस समय गरमाया हुआ है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जनता दल यूनाइटेड के नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद के.सी. त्यागी ने एक समाचार चैनल पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए महाराष्ट्र का मुद्दा उठाया और एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए मीडिया को शिंदे की औकात दिखा दी। शिंदे किसी पार्टी के मालिक नहीं हैं और वे मालिक हो ही नहीं सकते। शिंदे वे नेता हैं जो मालिक के घर से सामान चुराते हैं। यही उनकी पहचान है, ऐसे शब्दों में त्यागी ने मीडिया को उनकी औकात दिखा दी है।
त्यागी ने कहा कि एकनाथ शिंदे का कोई स्थापित नेतृत्व नहीं हैं, शिंदे वे हैं जो मालिक के घर से सामान चुराते हैं। शिंदे ऐसे व्यक्ति हैं जो स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। त्यागी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार बिहार में एक स्थापित नेता हैं और उन्होंने अपनी मेहनत और पराक्रम से राजनीतिक वजन हासिल किया है। उन्होंने कई पार्टियों से लड़कर यह मुकाम हासिल किया है इसलिए नीतीश कुमार की तुलना शिंदे से नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पार्टी के मालिक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से पार्टी खड़ी की है, जबकि शिंदे कोई मालिक नहीं हैं। बल्कि मालिक के घर का सामान चुराकर बहुत कुछ ले गए हैं, ऐसी स्थिति में शिंदे और नीतीश की तुलना किसी भी मायने में नहीं की जा सकती, ऐसा त्यागी ने स्पष्ट किया।

अन्य समाचार