मुख्यपृष्ठअपराधकपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर चली गोलियां...गैंग्स्टर नेटवर्क ने दी...

कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर चली गोलियां…गैंग्स्टर नेटवर्क ने दी खुली धमकी

हिमांशु राज

कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के मशहूर ‘कैप्स कैफे’ पर गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चार महीने के भीतर यह तीसरी फायरिंग है, जिसने न सिर्फ कैफे के स्टाफ को आतंक में डाल दिया है, बल्कि शहर की पुलिस को भी नए सिरे से जांच पर मजबूर कर दिया है। इस बार फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबियों कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लो ने ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे अंदाज में लिखा कि ‘बॉलीवुड वाले हमारे धर्म के खिलाफ बोलते हैं, अब वे भी तैयार रहें… गोली कहीं भी चल सकती है।’ वहीं दूसरी वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि “पब्लिक के साथ हमारा कोई बैर नहीं, यह कार्रवाई उन लोगों के लिए है, जो काम करवाकर पैसे नहीं देते।” इस बयान ने घटना को एक नए मोड़ पर ला दिया है, जो गैंगस्टर गिरोह के आर्थिक और धार्मिक दोनों उद्देश्यों को उजागर करता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कार में बैठे बदमाश पिस्टल से कैफे की ओर ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आते हैं। गोलियों की आवाज़ से इलाके में भगदड़ मच गई और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचने तक हमलावर फरार हो चुके थे।
कनाडा पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि बार-बार एक ही जगह को निशाना क्यों बनाया जा रहा है। आखिर ‘कैप्स कैफे’ के पीछे चल रही कहानी क्या है?

अन्य समाचार