मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसंकटमोचन हनुमान मंदिर का 133वां भंडारा श्रद्धा और उत्साह से संपन्न

संकटमोचन हनुमान मंदिर का 133वां भंडारा श्रद्धा और उत्साह से संपन्न

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया महाप्रसाद का लाभ

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

काशी मीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में शनिवार, 11 अक्टूबर को हनुमान जी का 133वां भंडारा बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और हनुमान चालीसा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बन गया।

मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को यहां भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस बार का भंडारा स्व. प्रभाकर नारायण पाटिल की स्मृति में रोहन स्याल के सहयोग से आयोजित किया गया।

भंडारे का शुभारंभ सुबह 10 बजे विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के साथ हुआ और दोपहर तक श्रद्धालु लगातार महाप्रसाद का लाभ लेते रहे। इस अवसर पर समाजसेवी, पत्रकार और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में समाजसेवक रमेश शाहू, वरिष्ठ पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, डॉ. राधेश्याम गुप्ता, पंडित ऋषभ तिवारी, पंडित प्रशांत चतुर्वेदी, पंडित बबलू तिवारी, गायक रजनीश वर्मा उर्फ गोलू, कल्पक पाटिल, पंचदेव सहानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भक्तों ने हनुमान जी के चरणों में दीप प्रज्वलित कर आशीर्वाद मांगा और भंडारे की व्यवस्था की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से निरंतर जारी है और आगे भी सेवा भाव के साथ इसे और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

अन्य समाचार