-जनता की समस्याओं पर वोट चुराने वाले सांसद रहे चुप
सामना संवाददाता / मुंबई
ठाणे के घोड़बंदर क्षेत्र में ट्रैफिक जाम, पानी की कमी और सड़कों की दुर्दशा से आम ठाणेकर तंग आ चुके हैं। जनता की इन समस्याओं को लेकर वोट चुराने वाले सांसद चुप रहे। लेकिन बिल्डरों की शिकायत मनपा आयुक्त से कर रहे हैं, ऐसे शब्दों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता और पूर्व सांसद राजन विचारे ने सरकार और सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर हमला बोला। गोल्डन गैंग के एक नेता को दिवाली की पूर्व संध्या पर ही बिल्डरों के खिलाफ शिकायत करने का विचार क्यों आया, ऐसा सवाल उठाते हुए विचारे ने कहा, ‘उठो, उठो… दिवाली आ गई है… बिल्डरों से सुपारी लेने का समय आ गया है।’
शिवसेना के पूर्व सांसद राजन विचारे ने बिल्डरों के खिलाफ मनपा में की गई शिकायतों के बारे में बात करते हुए कहा कि घोड़बंदर स्थित हीरानंदानी एस्टेट और लोढ़ा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के निवासियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ डेवलपर्स ने गलत तरीके से निर्माण किया है। नालियों और तालाबों को अवरुद्ध कर दिया गया है। कई बड़े डेवलपर्स ने टाउनशिप के नाम पर नागरिकों को सुविधाओं से वंचित रखा है, लेकिन इतने सालों तक मनपा का प्रभार संभालने के बाद भी आवासीय परिसरों में नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकाम रहे सांसद अचानक वैâसे जाग गए, ऐसा सवाल विचारे ने किया। इसके साथ विचारे ने यह भी कहा कि समस्याओं के नाम पर मनपा आयुक्त सौरभ राव के साथ सांसद की बैठक महज एक दिखावा था। उन्होंने कहा कि घोड़बंदर के आवासीय परिसरों में रहनेवाले नागरिकों को अधिकारी धोखा दे रहे हैं। निवासियों को समस्याओं के समाधान का लालच दिखाया जा रहा है। इसलिए विचारे ने नागरिकों से आह्वान किया है कि नागरिक उनके धोखे का शिकार न हों। विचारे ने यह भी आरोप लगाया है कि बिल्डर लॉबी नागरिकों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी दिवाली मीठी बना रही है।
