मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिकुशनगरी में 'बेअसर' स्वदेशी का 'सरकारी' मेला! ...भरे हुए स्टाल लेकिन खरीदार...

कुशनगरी में ‘बेअसर’ स्वदेशी का ‘सरकारी’ मेला! …भरे हुए स्टाल लेकिन खरीदार नदारद

•अपराह्न ढाई बजते-बजते खाली हो जा रहा मेला परिसर

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
यूपी के सुल्तानपुर जिले में लगे ‘यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेले में खरीदार नदारद हैं। मेले के मंच पर अफसर आते हैं। नेता आते हैं। भाषणबाजी होती है। स्वदेशी उत्पादों की खरीदफरोख्त को प्रोत्साहित भी करते हैं लेकिन तीसरा दिन भी गुजर गया। दिवाली आने को है।…सब बेअसर साबित हो रहा है। ये मेला आधिकारिक तौर पर ९ अक्टूबर से १८ अक्टूबर तक प्रातः ११ बजे से रात्रि ८ बजे तक आम जनता के लिए खोला गया है। मेले में जिले के हस्तशिल्पी,कारीगर, उद्यमी और विभिन्न विभागों की ओर से स्थानीय उत्पादों के स्टाल लगे हैं। भीड़ तभी हो रही है जब नेता या कोई अफसर पहुंचता है। शनिवार की दोपहर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी व दिनेश चौरसिया आदि के साथ मेले में पहुंचे। हस्तशिल्प के कुछ उत्पादों की खरीददारी भी की।
उन्होंने मोदी-योगी सरकार की ‘स्वदेशी’ मुहिम की सराहना की और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने आमजन से दीपावली महापर्व के अवसर पर स्वदेशी कपड़े, मोमबत्ती, दीये आदि की खरीद अधिक से अधिक करने की बात कही। बावजूद इसके जो मेला रात्रि आठ बजे तक चलना था वो शाम तीन बजते बजते खत्म हो गया।

अन्य समाचार