मुख्यपृष्ठसमाचार37 लाख की चरस गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

37 लाख की चरस गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह

वसई। वसई पूर्व के खैरपाड़ा इलाके में नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए वालीव पुलिस की अपराध शाखा ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 37 लाख 51 हजार 80 रुपये मूल्य की चरस और गांजा बरामद की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इरफान खत्री नामक व्यक्ति अपने घर से चरस की अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की टीम ने खैरपाड़ा स्थित मोमिन चाल में छापा मारकर 70 वर्षीय इरफान सुलेमान खत्री को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 1088 ग्राम चरस, मोबाइल फोन और नकद राशि सहित कुल 16 लाख 37 हजार 80 रुपये का माल बरामद हुआ।

आगे की जांच में तबरेज अमीन मियां खान (25) नामक एक और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई। उसे वसई पूर्व से हिरासत में लिया गया। उसके पास से 1386 ग्राम चरस, 1050 ग्राम गांजा, नकद राशि और मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद माल की कुल कीमत 21 लाख से अधिक बताई जा रही है।

दोनों आरोपियों से कुल 2 किलो 74 ग्राम चरस, 1 किलो 50 ग्राम गांजा और अन्य सामान जब्त किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8(क), 20(ब), Ⅱ(क), 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त परिमंडल 2 वसई, सहायक पुलिस आयुक्त तुलिंज विभाग और वालीव पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। टीम में स.पो.नि. विश्वासराव बाबर, सहायक फौजदार शैलेश पाटिल, पो.हवा किरण म्हात्रे, आनंद मोरे, बाळु कुटे, विनायक राऊत, पो.अं अनिकेत पाटिल, सचिन लांडगे, केतन गोडसे और नागनाथ केंद्रे शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

अन्य समाचार