सुहाग की सलामती के लिए दीपिका करवा चौथ का व्रत थी। शुक्रवार की सुबह से तैयारियों में लगी थी। पल भर में उसका सुहाग ही उजड़ गया। चांद के निकलने से पहले ही पति की मौत की खबर सामने आई। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से सामने आया है। जहां सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान सुमित सिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना से घर में कोहराम मचा गया। पर्व की खुशियों की जगह घर में अब सिसकियां गूंज रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर उपमंडल के दुर्गेला क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में भारतीय सेना के जवान सुमित सिंह की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक बाइक का टायर फिसलने के कारण सुमित सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि जवान सुमित सिंह दो दिन पहले ही करवा चौथ के अवसर पर छुट्टियों पर अपने घर आए थे। शुक्रवार को शाम के समय वे अपनी पत्नी को घर पर सामान देकर मार्वेâट की ओर निकले थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। परिवार और गांव के लोगों के लिए यह खबर किसी सदमे से कम नहीं है।
