राजेश सरकार
प्रयागराज। जिले के यमुनानगर में नाबालिग किशोरी संग सामूहिक दुराचार के मामले में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीन साल तक बंधक बनाकर घुरपुर की जिस किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म एवम जबरन धर्म परिवर्तन किया गया, उसमें पूछताछ में पुलिस के समक्ष बताया कि उसके साथ दरिंदगी में ढाबा संचालक आलम की पत्नी रहनुमा भी शामिल थी। वह उसे मुँह बन्द रखने को धमकाती थी। धमकी देती थी कि किसी को बताया तो जान गवा बैठोगी। पुलिस ने ढाबा संचालक आलम,उसके भाई मुमताज को पहले ही जेल भेज दिया था। जबकि आलम की पत्नी रहनुमा को अपराध में शामिल होने की पुष्टि होते ही जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता किशोरी ने अपने साथ हुई दरिंदगी को विस्तार से बताया है। उसे और उसके भाई को काम के बहाने घर से ले जाने के बाद कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा।लेकिन उसके बाद जब दोनों को ढाबे पर ले जाया गया। तब उसके साथ गलत काम किया जाने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत रहनुमा से की थी इस पर उसने कहा था कि देखती हूं।लेकिन किया कुछ नही। आलम और उसका भाई बराबर उसके साथ हैवानियत करते रहे।
अब तक कुल चार आरोपी नामजद
रहनुमा की गिरफ्तारी के बाद नबालिग के साथ हुई दरिंदगी मामले में चार आरोपियों को नामजद किया गया है। आरोपियों में आलम,मुमताज,रहनुमा व आतिफ नामजद है। जबकि एक अन्य को अज्ञात आरोपी बनाया गया है। पुलिस विवेचना में महिला रहनुमा समेत चार लोगों के नाम प्रकाश में आ चुके है।
डीसीपी ने कहा
डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि विवेचना के दौरान ढाबा संचालक की पत्नी रहनुमा की भी संलिप्तता अपराध में उजागर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के संबंध में जाँच चल रही है।
पीड़िता के माता पिता की मौत तीन वर्ष पूर्व हुई थी
दरिंदगी की शिकार 14 वर्षीय पीड़िता किशोरी ने बताया कि उसके माता पिता की मौत करीब 3 वर्ष पहले हो गई थी। वह अपने 10 वर्षीय मासूम भाई के साथ अकेली रहती थी। इस दौरान पड़ोसी गाँव के आलम मोहम्द नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों को अपने साथ ले गया। कुछ दिनों बाद ही उसने किशोरी को बंधक बना लिया। इसके बाद ही उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। उसके आधार कार्ड में हेरफेर करते हुए उसका नाम बदलकर आलिया करा दिया। उसे धर्म बदलने के लिये मजबूर किया। पीड़िता मंगलवार को इनके चंगुल से बचकर किसी तरह गाँव पहुँची। ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो मामला खुला।
