मुख्यपृष्ठखेलदिवाली पर मिला खास तोहफा

दिवाली पर मिला खास तोहफा

दिवाली इस बार अनाया बांगर के लिए बहुत खास रही, क्योंकि इस त्योहार पर वह पहली बार अपने पिता संजय बांगर के साथ नजर आर्इं। अनाया, जो पहले आर्यन बांगर के नाम से जानी जाती थीं, इंग्लैंड में अपना जेंडर ट्रांसप्लांट कराकर इस साल मार्च में भारत लौटी थीं। पहले उनके और उनके पिता के बीच दूरी की खबरें थीं, लेकिन दिवाली पर अनाया ने अपनी फैमिली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें वह अपने पिता, मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिखीं। भले ही तस्वीर में अनाया अपने पिता के बहुत करीब न खड़ी हों, लेकिन एक साथ होना उनके रिश्ते में सुधार का संकेत है। अनाया ने लिखा कि इस बार दिवाली का त्यौहार उनके लिए एक अलग और खास अनुभव लेकर आया है। उम्मीद है कि अब वे अपने पिता के साथ और भी खुशमिजाज पल साझा करेंगी।

अन्य समाचार