मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : ट्रांसजेंडर को लेकर मची जंग

आउट ऑफ पवेलियन : ट्रांसजेंडर को लेकर मची जंग

अमिताभ श्रीवास्तव

लीजिए अब एक और मामला इस कदर चर्चा में आ गया कि उसमें अमेरिकी राष्ट्रपति तक को कूदना पड़ गया। मामला ट्रांसजेंडर का है जिसने एक स्पर्धा में भाग लेकर जीत हासिल कर ली। उसके जीतने के साथ ही हारने वाली खिलाड़ी की मां उसके अभिभावकों से जा भिड़ी। मामले ने तूल पकड़ा तो डोनाल्ड ट्रंप को ट्रांसजेंडर मामले में अपनी राय देनी पड़ गई। दरअसल, वैâलिफोर्निया में आयोजित एथलीट की प्रतियोगिता में १६ वर्षीय ट्रांस किशोरी एबी हर्नांडेज ने महिलाओं की लंबी कूद और ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान हासिल किया। यह देखते हुए उससे हार जानेवाली खिलाड़ी के अभिभावक गुस्सा हो गए और भीड़ एकत्र कर एबी की मां से शिकायत की कि एक ट्रांस लड़की उनकी बेटियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रही है। यह गलत है। इसका वीडियो भी अब टिकटॉक पर वायरल हो गया है, जिसमें पराजित एथलीट के माता-पिता हर्नांडेज की मां को परेशान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमेरिका के आधे से अधिक राज्यों ने २०२० से ट्रांस युवा एथलीटों के भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मगर वैâलिफोर्निया में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। दरअसल, हर्नांडेज का मामला ध्यान में तब आया जब डोनाल्ड ट्रंप ने उनके खेल में भाग लेने के कारण वैâलिफोर्निया को संघीय धनराशि रोकने की धमकी दी थी। वैâलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम के कार्यालय के प्रवक्ता ने फिलहाल इस जीत को उचित बताया है। मामला अभी शांत नहीं हुआ है, समझा जा रहा है कि एबी के लिए आनेवाले दिन कोई बहुत सुखद नहीं होनेवाले।
ब्यूटी विवाद में बॉडी शेमिंग?
पिछले दिनों जब मिस ग्रैंड इंटरनेशनल जीतनेवाली २१ वर्षीय रेचल गुप्ता ने अपना खिताब लौटाया और संगठन पर शोषण का आरोप लगाया तो विवाद खड़ा हो गया था। अब इस सच्चाई के खिलाफ उस पर गलत आरोप लगाए जाने लगे हैं, यहां तक कि बॉडी शेमिंग की जा रही है। जी हां, रेचल द्वारा अपने पद से हटने की घोषणा के कुछ दिनों बाद, मिस यूनिवर्स (एशियाना) की उपाध्यक्ष और मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की अध्यक्ष नवात इत्सराग्रिसिल के इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने रेचल को बॉडी शेम किया और उन पर ‘सर्जरी’ करवाने का आरोप लगाया। इंस्टाग्राम पेज इंडियन पेजेंट एंड ग्लैमर द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, नवात ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रेचल की दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिन्हें उन्होंने ‘पहले’ और ‘बाद’ शीर्षक दिया था। उन्होंने रेचल की एक और तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें उन पर सर्जरी करवाने का आरोप लगाया गया। ‘वह बात नहीं करती और जब हमने उससे पूछा तो उसे संगठन से अधिकृत नहीं किया गया, उसने कहा कि वह बहुत सारा प्रोटीन खाती है। उसने पुष्टि की कि उसने कोई सर्जरी नहीं करवाई है। २८ मई को रेचल ने इंस्टाग्राम पर एक पत्र पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की कि वह अपने पद से हट रही हैं और २९ मई को उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपनी कहानी का पक्ष बताया और बताया कि मिस ग्रैंड इंटरनेशनल संगठन के हाथों उन्हें किस तरह के अत्याचारी माहौल का सामना करना पड़ा।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार