मुख्यपृष्ठग्लैमरहॉट लुक ने लूटा दिल

हॉट लुक ने लूटा दिल

इन दिनों समूचे हिंदुस्थान में दीपावली का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आम हो या खास, सभी इस पावन पर्व को मना रहे हैं। इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स भी लेट नाइट दीवाली पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अपने लुक से दर्शकों को इंप्रेस कर रही हैं। इसी बीच जाह्नवी कपूर भी एक पार्टी में पहुंची थीं, जहां पर एक्ट्रेस ने अपने हुस्न का कहर बरपा दिया। पर्पल कलर की साड़ी में वे बला की खूबसूरत लगीं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी कुछ इमेज शेयर की हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती से नजरें हटा पाना फैंस के लिए मुश्किल हो रहा है। इन तस्वीरों में एक खास बात भी है और वजह ये थी कि जाह्नवी का मेकअप किसी सेलेब्स आर्टिस्ट ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद ही अपना मेकअप किया था। इसका खुलासा भी एक्ट्रेस ने खुद ही किया है। वैसे एक्ट्रेस का यह हॉट लुक सभी का दिल लूट लिया।

अन्य समाचार