मेष: (१४ अप्रैल-१४ मई)
इस सप्ताह कोई भी कार्य करने से पहले उसका प्रारूप बना लें, इससे किसी भी तरह की गलती होने से बच जाएंगे। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में भी अपना सहयोग अवश्य दें। कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जिसका नकारात्मक असर संबंधों में पड़ेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही बनी रहेंगी।
वृष: (१५ मई-१५ जून)
कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी परंतु आप दृढ़ता से उनका सामना करने में सक्षम रहेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी आपका रुझान बढ़ेगा। अगर स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से कार्य करें। अपने किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्तियों के साथ सलाह-मशविरा अवश्य करें, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। व्यवसाय में अपने कार्यों को आलस की वजह से कल पर न टालें। समय उपलब्धियों वाला है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
मिथुन: (१६ जून-१५ जुलाई)
समय चुनौतीपूर्ण है परंतु आप अपनी प्रतिभा व कार्य क्षमता द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम भी रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी सफलता का कोई द्वार खुलनेवाला है। पिछले कुछ समय से जो चिंता चल रही थी, वह दूर होगी। भविष्य संबंधी योजना को लेकर कोई महत्वपूर्ण नीति बनाएंगे। आपके कुछ अपने नजदीकी लोग ही आपके लिए रुकावटें और अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं।
कर्क: (१६ जुलाई-१५ अगस्त)
नई-नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। कोशिश करने पर मनचाहे कार्य समय पर पूरे हो सकते हैं। घर के रख-रखाव तथा शुभ कार्य में परिवारजनों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी विभागीय या नौकरी संबंधी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। किसी राजकीय कार्य के निर्विघ्न पूरा होने से राहत मिलेगी परंतु अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। किसी विशेष मुद्दे पर निर्णय लेने से पहले बहुत अधिक सोच-विचार तथा जांच-पड़ताल कर लेने की जरूरत है। सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें।
सिंह: (१६ अगस्त-१५ सितंबर)
ग्रह स्थितियां कुछ परिवर्तनशील रहेंगी। किसी भी कार्य करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आवश्यक है। महिला वर्ग के लिए यह समय अति अनुकूल है। पैतृक प्रॉपर्टी से संबंधित कोई वाद-विवाद चल रहा है तो सावधान रहें। परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपने स्वभाव में धैर्य और संयम रखना बहुत जरूरी है। व्यवसाय में मंदी के बावजूद कुछ लाभदायक स्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में शुभ परिस्थितियां बन रही हैं।
कन्या: (१६ सितंबर-१५ अक्टूबर)
सप्ताह पर्यंत ग्रह स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक तथा रुचि पूर्ण गतिविधियों में भी समय व्यतीत करना उचित रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव रखें तथा उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में जरूर अपनाएं। दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें।
तुला: (१६ अक्टूबर-१५ नवंबर)
कड़ी मेहनत और संघर्ष का समय है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा। परिवार के साथ कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से बहुत अधिक सुकून रहेगा। खर्चों की अधिकता से घर का बजट बिगड़ सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
वृश्चिक: (१६ नवंबर-१५ दिसंबर)
आपकी कोई दबी हुई प्रतिभा लोगों के समक्ष उजागर होगी। कुछ समय मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करने में भी अपना समय लगाएं। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। बच्चों की किसी समस्या में उनका सहयोग करना आपका विशेष दायित्व रहेगा। युवाओं को लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। व्यवसाय से संबंधित कुछ नए अनुबंध हासिल होंगे। शिद्दत के साथ अपने कार्यों के प्रति मेहनत करते रहे।
धनु: (१६ दिसंबर-१३ जनवरी)
आपकी सफलता का कोई द्वार खुलनेवाला है। पूरी शिद्दत से शुभ अवसरों का सम्मान करें। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। कोई कानूनी मुद्दा चल रहा है तो बिलकुल भी लापरवाही न बरतें। काबिल व्यक्ति से सलाह भी जरूर लें। सामाजिक क्षेत्र में भी आपकी लोकप्रियता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में बजट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होते जाएंगे।
मकर: (१४ जनवरी-११ फरवरी)
अपने किसी खास हुनर को निखारने के लिए अनुकूल समय है। युवा वर्ग तथा विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति सजग रहेंगे। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों से दूर ही रहे तो अच्छा है। व्यापारिक गतिविधियों में कुछ दिक्कतें और परेशानियां आएंगी। चिंता ना करें धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
कुंभ: (१२ फरवरी-१३ मार्च)
आपने कुछ समय से अपनी मेहनत द्वारा परिस्थितियों को काफी हद तक अपने अनुकूल बनाया है। इस मेहनत के आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। भावनाओं को अपनी दिनचर्या में स्थान न दें तथा प्रैक्टिकल होकर अपने कार्यों को अंजाम देते चले। गुस्से और जल्दबाजी जैसी कमियों पर अंकुश लगाना भी जरूरी है। सफलता जल्दी हासिल करने की कामना से किसी अनुचित कार्य को करने की न सोचे। दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय ही सर्वोपरि रखें।
मीन: (१४ मार्च-१३ अप्रैल)
घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा और सकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहेगी। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए यह समय उत्तम फलों को देने वाला है। उनकी कार्य क्षमता एवं प्रतिभा अपने मुकाम हासिल करने में सक्षम रहेगी। निकट संबंधियों के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। बच्चों पर ज्यादा अंकुश लगाना उनके स्वभाव को और अधिक जिद्दी बनाएगा। किसी के साथ फिजूल बहस में पड़कर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं।
(लेखक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य हैं और देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)