मुख्यपृष्ठसमाचारजेल से जल्द बाहर आने का केजरीवाल ने दिया संदेश

जेल से जल्द बाहर आने का केजरीवाल ने दिया संदेश

-समर्थन में आप ने शुरू किया ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान

रमेश ठाकुर / नई दिल्ली

ईडी की कार्रवाई और भाजपा द्वारा दी जा रही तमाम यातनाओं के बाद भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हौसले बुलंद हैं, आत्मविश्वास से निडर हैं। उन्होंने जेल से एक संदेश जनता के नाम भेजा है, जिसे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पढ़ा। कहा मैं जल्द बाहर आऊंगा। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने एक अभियान शुरू किया है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि देश की सबसे भ्रष्टाचारी, तानाशाही ताकतों को उनके पति ललकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल का संदेश लोगों तक पहुंचा रही हूं। सुनीता ने अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने बहुत संघर्ष किया है, इस गिरफ्तारी से मैं हैरान नहीं हूं। भारत के भीतर और बाहर कई ताकतें हैं, जो देश को कमजोर कर रही हैं। हमें सतर्क रहना होगा, इन ताकतों को पहचानना होगा और उन्हें हराना होगा। दिल्ली में महिलाएं सोच रही होंगी कि केजरीवाल सलाखों के पीछे हैं। क्या पता अगर उन्हें 1000 रुपए मिलेंगे। मैं उनसे अपील करता हूं कि वे अपने भाई, अपने बेटे पर भरोसा करें। कोई जेल मुझे अंदर नहीं रख सकती। मैं बाहर आऊंगा और अपना वादा पूरा करूंगा।

अन्य समाचार