मुख्यपृष्ठअपराधअंगूर की खेती में `एमडी' की फसल! ... ड्रग्स डीलर बनकर पुलिस ने...

अंगूर की खेती में `एमडी’ की फसल! … ड्रग्स डीलर बनकर पुलिस ने किया खुलासा

 रु. २४५ करोड़ की एमडी बरामद

सामना संवाददाता / मुंबई
सांगली जिले के इराली गांव में एक अंगूर की खेती में चल रही ‘ड्रग्स पैâक्टरी’ का भंडाफोड़ मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया है। इस ड्रग्स पैâक्ट्री से करीब २४५ करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का करीब १२६  किलोग्राम ‘मेफेड्रोन’ (मादक पदार्थ) जब्त किया है।  पुलिस ने ६ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की गहन छानबीन शुरू की है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम)लख्मी गौतम के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच क्रमांक ७ की टीम ने फरवरी में कुर्ला इलाके से महिला ड्रग्स तस्कर परवीन बानो गुलाम शेख को ६४१ ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान परवीन बानो ने बताया कि मीरा रोड इलाके से कोई उसे ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने मीरा रोड से हम्माद आसिफ शेख उर्फ डेबस को ६ करोड़ रुपए के ३ किलो एमडी (मादक पदार्थ)के साथ पकड़ा गया था। इन तस्करों ने बताया कि ड्रग्स की सप्लाई गुजरात से की जा रही थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने सूरत से इजाज अली इमदाद अली अंसारी और आदिल इम्तियाज बोहरा को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ करने के बाद सांगली के महाकाल इरली में एमडी ड्रग्स बनाने के कारखाने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने सांगली के कारखाने पर छापा मारकर वहां २४५.२८ करोड़ रुपए कीमत की १२६.१४१ ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की। इस मामले में पुलिस ने प्रवीण उर्फ नागेश रामचन्द्र शिंदे, वासुदेव लक्ष्मण जाधव, प्रसाद मोहिते, विकास महादेव मालमे, अविनाश महादेव माली, लक्ष्मण बालू शिंदे को गिरफ्तार किया है।

पुणे में भी बरामद की गई थी १४० किलो ड्रग्स
पुणे की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने सांगली पुलिस की मदद से १५ दिन पहले कुपवाड में तीन जगहों पर छापेमारी कर १४० किलो मेफेडोन जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इसी तरह कल सांगली में ड्रग्स कंपनी पर छापा मारा गया। इससे लग रहा है कि सांगली जिला ड्रग्स का हब बन गया है और यहां और ड्रग्स के कारोबार की छानबीन भी की जा रही है।

अन्य समाचार